Shardiya Navratri 2024 6th Day Maa Katyayani: आज यानी नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी देवी को समर्पित है। ऐसे में इस दिन भक्तजन न केवल हवन करते हैं बल्कि मां के मंत्रों से आहुति भी देते हैं। यदि आप भी मां कात्यायनी को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनके मंत्रों से आहुति देना चाहते हैं तो यहां दिए गए मंत्र आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मां कात्यायनी देवी के कौन से मंत्रों का जाप कर सकते हैं और पूजा समाप्त करने के बाद कौन सी आरती पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
मां कात्यायनी के मंत्र (Maa Katyayani mantra)
कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।
कंचनाभा वराभयं पद्मधरां मुकटोज्जवलां। स्मेरमुखीं शिवपत्नी कात्यायनी नमोस्तुते।’
मां कात्यायनी की आरती (Maa Katyayani Aarti)
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।जय जगमाता, जग की महारानी।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।वहां वरदाती नाम पुकारा।कई नाम हैं, कई धाम हैं।यह स्थान भी तो सुखधाम है।हर मंदिर में जोत तुम्हारी।कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।हर जगह उत्सव होते रहते।हर मंदिर में भक्त हैं कहते।कात्यायनी रक्षक काया की।ग्रंथि काटे मोह माया की।झूठे मोह से छुड़ाने वाली।जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।जय जगमाता, जग की महारानी।
अपना नाम जपाने वाली।बृहस्पतिवार को पूजा करियो।ध्यान कात्यायनी का धरियो।हर संकट को दूर करेगी।भंडारे भरपूर करेगी।जो भी मां को भक्त पुकारे।कात्यायनी सब कष्ट निवारे।जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।जय जगमाता, जग की महारानी।
ये भी पढ़ें – Kuttu Aata: मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें?