भाजपा धनबाद महानगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न, सुशासन दिवस समेत कई कार्यक्रमों पर निर्णय

editor
2 Min Read

धनबाद, 21 दिसंबर 2025:भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की एक अति आवश्यक बैठक जामाडोबा स्थित महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के आवासीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की, जबकि संचालन महामंत्री मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को बधाई दी गई। निर्णय लिया गया कि सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर के सभी मंडलों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर व प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 25 दिसंबर को सभी मंडलों में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके अलावा 26 से 31 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर सुशासन दिवस सम्मेलन, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने तथा 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण महानगर के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने का भी निर्णय लिया गया।

महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का दायित्व है।बैठक में जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment