Nepal Protest LIVE Photos videos Update; Kathmandu Gen-Z Violence | KP Sharma Oli | सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम बनेंगी: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस, BHU से पढ़ीं; काठमांडू मेयर बालेन ने समर्थन दिया

1 Min Read



05:03 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

नेपाल में विद्रोह के बाद 5 संभावनाएं

1. सेना देश चलाएगी, दबदबा बढ़ेगा

नेपाल में बांग्लादेश मॉडल रिपीट हो सकता है। यानी सेना सरकार चलाएगी। सेना, राष्ट्रपति का साथ दे सकती है। देर रात से सेना सड़कों पर उतर भी चुकी है।

2. पुराने नेताओं की वापसी नहीं

आंदोलनकारी युवाओं यानी जेन-जी का गुस्सा प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं पर ही है। ऐसे में ज्यादातर बड़े नेता देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। पूर्व पीएम ओली भी दुबई जा सकते हैं।

3. आंदोलनकारी युवाओं का भविष्य

यह पूरा आंदोलन सोशल मीडिया और जेन-जी का है। इसका स्पष्ट नेतृत्व नहीं था। हिंसा और अराजकता ने आंदोलनकारियों पर भी सवाल उठा दिए हैं। इसका भविष्य भी बांग्लादेश के छात्र आंदोलन जैसा ही हो सकता है।

4. तुरंत चुनाव नहीं, आर्थिक दबाव

आंदोलनकारी संसद भंग करने और नए चुनाव की मांग कर रहे हैं। हालांकि देश के जो हालात हैं, उसमें यह तुरंत संभव नहीं दिखता।

5. राजशाही समर्थक आवाजें और मजबूत होंगी

इस विद्रोह से राजशाही समर्थकों को मौका मिला है। लोकतंत्र फेल होने का हवाला देकर राजशाही की वापसी की मांग जोर पकड़ सकती है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment