नई दिल्ली/चंडीगढ़ — रेलमंत्री ने किया विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन, ट्रैक व सिग्नल मेंटेनेंस की जमीनी हकीकत का लिया जायजा

editor
1 Min Read

माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह के साथ आज दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया। निरीक्षण के दौरान दोनों मंत्रियों ने ट्रैक मेंटेनर, पीडब्ल्यूआई और सिग्नल विभाग के मेंटेनेंस स्टाफ से सीधे बातचीत की और फील्ड में किए जा रहे कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन किया।

इंस्पेक्शन के दौरान स्टाफ ने ट्रैक व सिग्नल मेंटेनेंस से जुड़ी चुनौतियों और अपने अनुभवों को मंत्रियों के समक्ष रखा। रेलमंत्री ने सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं के मेंटेनेंस की विस्तृत जानकारी ली।

श्री वैष्णव ने विश्व भर में अपनाई जा रही उन्नत मेंटेनेंस तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए स्टाफ को बेहतर प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे की सुरक्षा, दक्षता और विश्वसनीयता फील्ड स्टाफ के समर्पण और गुणवत्तापूर्ण मेंटेनेंस पर निर्भर करती है।निरीक्षण के माध्यम से रेलमंत्री ने जमीनी स्तर पर रेलवे के कार्यों को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Comment