मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष की शिष्टाचार मुलाकात

editor
1 Min Read

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं देते हुए राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की कामना की।

Leave a Comment