कोडरमा–हज़ारीबाग टाउन रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी रद्दआसनसोल मंडल ने जारी की महत्वपूर्ण जानकारी

editor
1 Min Read

आसनसोल, 19 नवंबर 2025:कोडरमा–हज़ारीबाग टाउन रेलखंड पर कटकामासंडी और कुरहागड़ा स्टेशनों के बीच नए कथौतिया स्टेशन के कमीशनिंग के लिए 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है। इसी कारण आसनसोल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

पूर्व रेलवे के अनुसार, यह कार्य 20 से 23 नवंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 24 नवंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी–

रद्द रहने वाली ट्रेनें1. 13513 आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस📌 20, 22, 23 और 24 नवंबर 2025 को रद्द2. 13514 हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस📌 20, 22, 23 और 24 नवंबर 2025 को रद्द

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा योजनाएं पूर्व से ही संशोधित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य यात्रियों को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment