झारखंड स्थापना दिवस पर धनबाद में 10 पूजा समितियों को किया गया सम्मानित, स्टील गेट समिति रही प्रथम

editor
2 Min Read

धनबाद, 15 नवंबर 2025: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिले की 10 उत्कृष्ट दुर्गा पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन समितियों को सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण के तहत प्रथम स्थान प्राप्त श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, स्टील गेट को ₹51,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर रही श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रंगुनी को ₹41,000, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त केएफएस वाणी मंदिर क्लब कालीमंड़ा, शिवलीबाड़ी को ₹31,000 की धनराशि प्रदान की गई।

इसके अलावा जिला प्रशासन ने अन्य 7 पूजा समितियों को 11-11 हजार रुपए का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। सम्मानित समितियों में शामिल हैं:श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नया बाजार, खेसमी, तोपचांचीश्री श्री सार्वजनिक पूजा समिति, बिराजपुर बरवाअड्डासार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, राजा कोलियरी, निरसासार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बलियापुरश्री श्री डिगवाडीह पूजा समिति, जोरापोखर थानापुटकी कोलयरी पुटकी बलिहारी दुर्गा पूजा समितिश्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, महाराजगंज दुर्गा मंडप

जिला प्रशासन ने कहा कि इन समितियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए उत्कृष्ट आयोजन किया। पुरस्कारों के माध्यम से प्रशासन ने समितियों को भविष्य में भी बेहतर आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment