झरिया | बुधवार-:बढ़ती ठंड और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह की बड़ी सुपुत्री सुश्री शताक्षी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
इस क्रम में बनिया हीर कुष्ठ कॉलोनी, घनुआडीह कुष्ठ कॉलोनी एवं बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था में रह रहे लोगों को कंबल, चूड़ा और गुड़ वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुश्री शताक्षी सिंह ने कहा कि “भीषण ठंड के इस दौर में संघर्ष और सेवा से जुड़े इन हाथों को थोड़ी-सी भी राहत मिल सके, इसी करुणा, संवेदना और सेवा-भावना के साथ यह प्रयास किया गया है।” उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहयोग और सहानुभूति ही पर्वों का वास्तविक संदेश है।स्थानीय लोगों और संस्था के सदस्यों ने इस मानवीय पहल के लिए शताक्षी सिंह का आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
















