धनबाद, 22 नवंबर 2025-:झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) के शुभ अवसर पर तथा सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत कल 23 नवंबर 2025 को धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्रों में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएँ और प्रमाणपत्र ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराए जाएँगे।
प्रखंडवार शिविर सूची:तोपचांची प्रखंडतोपचांची, चितरपुर, मदेयडीह, तांतरी पंचायत
बलियापुर प्रखंडअलकडीहा, चांदकुईयां, करमाटांड़ पंचायत
एगारकुंड प्रखंडएगारकुंड उत्तर, शिवलीबाड़ी पूर्व, शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत
बाघमारा प्रखंडबौआकला दक्षिण, दरिदा, धर्माबांध, धावाचिता, लोहपिट्टी, डुमरा दक्षिण, फुलारीटांड़, गोविंदाडीह पंचायत
नगर परिषद चिरकुंडा में शिविर:वार्ड 5, 6 एवं 7 के लिए नांदलाल इंस्टीट्यूशन, चिरकुंडा में शिविर आयोजित होगा।
सरकार का संकल्प: अंतिम छोर तक सेवाराज्य सरकार ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में लक्ष्य है कि एक भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।“आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम इसी संकल्प की परिणति है, जिसके माध्यम से आम जनता को आवश्यक सुविधाएँ उनके गाँव–मुहल्ले में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
28 नवंबर तक जारी रहेगा सेवा का अधिकार सप्ताहधनबाद जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में 28 नवंबर तक लगातार शिविर लगाए जाएँगे, जिसमें जाति, आय, आवासीय, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन स्वीकृति, मनरेगा जॉब कार्ड, साइकिल वितरण, महिला समूहों को सहायता आदि कई सेवाएँ ऑन द स्पॉट प्रदान की जाएँगी।इन शिविरों से बड़ी संख्या में लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।















