विश्व मधुमेह दिवस पर आरएसएसडीआई व रोटरी क्लब का संयुक्त प्रयासधनबाद व रतनपुरा गांव में मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप, 250 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

editor
2 Min Read

धनबाद, 14 नवंबर।विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर झारखंड डायबिटिक एंड आई सेंटर, रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद के जोडाफाटक रोड स्थित क्लिनिक एवं गोविंदपुर के रतनपुरा गांव में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में धनबाद समेत आसपास के जिलों से 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराईं।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, लीवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, नस परीक्षण, आंखों की जांच, हीमोग्लोबिन, HbA1c (तीन माह का शुगर औसत) तथा हड्डियों की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई। इसके अलावा, लोगों को इन्फ्लूएंजा वैक्सीनेशन भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अजय पटवारी, डॉ. यू.के. ओझा, डॉ. बी.के. पांडे, डॉ. यू.एल. विश्वकर्मा, डॉ. सीमा पटवारी सहित कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की और मधुमेह की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवनशैली में सुधार, नियमित व्यायाम, पौष्टिक आहार, जंक फूड से परहेज़ और रोजाना 30–40 मिनट की एक्सरसाइज से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के वरुण, गौरव और नवल, इसके अलावा विधायक बब्लू महतो, ग्राम मुखिया मिहिर कुमार मंडल, नंदलाल अग्रवाल, अशोक गिरी, चंदन और अभिजित का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि ऑफिस में हर दो घंटे पर पांच मिनट टहलना या हल्का व्यायाम करना भी डायबिटीज कंट्रोल में सहायक है।शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर उत्साह दिखाया और आयोजन की व्यापक सराहना की।

Leave a Comment