आवारा पशुओं के आतंक के खिलाफ जासासं का नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना

editor
2 Min Read

कतरास (धनबाद): कतरास नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक के विरोध में जागो सामाजिक संस्था (जासासं) ने बस स्टैंड के समीप नगर निगम कार्यालय के बाहर एकदिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व संस्था प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए राकेश रंजन ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड संख्या 3 सहित आसपास के इलाकों में आम नागरिक भय के साये में जी रहे हैं। आए दिन आवारा पशुओं के हमलों में लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल वसूली तक सीमित है, जबकि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी से बच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

धरना कार्यक्रम का संचालन विजय राजगढ़िया ने किया। इस दौरान सूर्यदेव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, बबलू बर्मन, नवदीप गुप्ता, श्री भगवान यादव, मो. अमान, सचिदानंद यादव, मंजर आलम, कौशर खान, मो. अफसर, सुशील खेतान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।धरने के दौरान जासासं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के सीनियर ऑफिसर राकेश सिन्हा को नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी प्रसाद केशरी, राकेश साहू, वाई.के. पाठक, मो. महबूब, मो. जहीर, उपेंद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, भावेश अग्रवाल, गणेश सोनकर, मो. मुस्ताक, विमल रवानी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment