हेमंत सरकार में रोजगार की बहार, धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 माह में 121 महिलाओं को मिला रोजगार

editor
2 Min Read

धनबाद जिले में हेमंत सरकार के नेतृत्व में रोजगार सृजन की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की सक्रिय पहल से जिले में विगत छह माह के भीतर आंगनबाड़ी केंद्रों में 121 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा आम सभा के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 107 सहायिका और 14 सेविकाओं की नियुक्ति की गई है। इस पहल से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिला है, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिली है।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद सदर में 8 सेविका और 9 सहायिका, झरिया में 1 सेविका और 5 सहायिका, तोपचांची में 1 सेविका और 12 सहायिका, बाघमारा में 2 सेविका और 16 सहायिका, निरसा में 2 सेविका और 33 सहायिका, गोविंदपुर में 13 सहायिका, टुंडी में 4 सहायिका तथा बलियापुर में 15 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।उन्होंने बताया कि जिले में रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया निरंतर जारी है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। यह कदम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक विकास की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

जिले की महिलाओं में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया जा रहा है।

Leave a Comment