Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशPAC जवान का नाले में मिला शव: अलीगढ़ में 38वीं बटालियन...

PAC जवान का नाले में मिला शव: अलीगढ़ में 38वीं बटालियन में तैनात था मृतक, 10 दिन से चल रहा था लापता – Aligarh News



पीएसी जवान का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में नगला कलार इलाके में बुधवार को नाले में एक पीएसी जवान का शव मिला। नाले में शव होने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। शव की जानकारी होने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके

.

पुलिस ने शव को तत्काल नाले से बाहर निकाला और जांच शुरू की। जिसके बाद मृतक की पहचान पीएसी जवान के रूप में हुई। पीएसी जवान पिछले 10 दिन से लापता चल रहा था और उसके परिजनों ने बन्नादेवी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी और मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुलंदशहर का रहने वाला है मृतक

अलीगढ़ की 38वीं बटालियन पीएसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात अमित कुमार मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। वह बुंदशहर के जसनवादी खुर्द गांव का रहने वाला है और पिछले लगभग डेढ़ साल से अलीगढ़ में तैनात था। वह 18 फरवरी की रात से गायब चल रहा था।

आरक्षी के गायब होने पर उसके परिवार के लोगों ने 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार उसे ढूंढ़ रही थी। जब आरक्षी का पता नहीं चला तो 24 फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी को मुकदमें में बदलकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद 26 फरवरी की शाम को युवक का शव नाले में पड़ा हुआ मिला है।

सीसीटीवी में कुछ लोगों के साथ दिखा जवान

पुलिस के अनुसार मृतक अमित बीते दिनों तीन दिन की छुट्‌टी लेकर गया था। वह आगरा गया था और फिर छुट्‌टी के बाद आगरा से बुलंदशहर अपने घर जा रहा था। लेकिन वह अलीगढ़ में ही रुक गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह आकाश नाम के व्यक्ति के साथ दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि आरक्षी ने दो युवकों के साथ शराब भी पी थी। सीसीटीवी में आकाश आरक्षी का बैग लेकर जा रहा है और फिर उसे एक जगह पर लिटा दिया था। इसके बाद अमित का पता नहीं चला और आकाश भी गायब हो गया था। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है, जिससे आरक्षी की मौत का खुलासा हो सके।

हत्या की आशंका, दो आरोपी हिरासत में

शव मिलने के बाद एक ओर परिवार के लोगों ने आरक्षी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी मौत का कारण हत्या ही मान रही है। जिसके बाद सारे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आकाश और एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

सीओ सेकंड राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। वहीं दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्दी ही सारे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular