झरिया-सिंदरी मेन रोड पर फिर बना ‘गौफ’, गैस रिसाव से मची दहशत — लोगों ने बीसीसीएल पर लगाया लापरवाही का आरोप

editor
2 Min Read

📍धनबाद | झरिया | 2 नवंबर 2025 | #VandeBharatNewsझरिया-सिंदरी मुख्य सड़क पर एक बार फिर धरती धंसने और गैस रिसाव की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। सूराटांड़ के पास सड़क पर बड़ा गौफ (धरती धंसना) बन गया है, जिससे लगातार गैस रिसाव हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल (B.C.C.L.) प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौफ बनने के बाद से ही आसपास के इलाकों में गैस की तेज़ गंध महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बार-बार ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, लेकिन बीसीसीएल सिर्फ मिट्टी भराई कर लीपापोती कर देती है।> “अगर अब भी वैज्ञानिक तरीके से इसका समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,” एक स्थानीय निवासी ने कहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, बनियाहीर के समीप ओबी डंपिंग (ओवरबर्डन) किए जाने से जमीन पर भार बढ़ गया है, जिससे गैस रिसाव और भूमि धंसान की स्थिति बनी है। उनका सुझाव है कि “बोर होल कर नाइट्रोजन फॉमिंग” की तकनीक अपनाई जाए ताकि सड़क को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाया जा सके।फिलहाल, स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर बैरिकेड लगाकर क्षेत्र को सील किया है ताकि किसी वाहन या राहगीर को खतरा न हो।

यह सड़क एनएच-218 का हिस्सा है और झरिया-सिंदरी के साथ-साथ बोकारो, जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों को धनबाद से जोड़ती है। इसलिए इसका बार-बार धंसना यातायात और जनसुरक्षा — दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, और मंडल मंत्री राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है।📰 #JhariaNews #SindriRoad #GasLeak #BCCLNegligence #GroundSubsidence #Dhanbad #VandeBharatNews

Leave a Comment