यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: चार एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच त्योहारों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का अहम फैसला

editor
2 Min Read

आसनसोल | 30 अक्टूबर 2025-:रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह पहल पूरे वर्ष टिकटों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि त्योहारों और भीड़भाड़ के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, वे हैं:🚆 13418/13417 मालदा टाउन – दीघा – मालदा टाउन एक्सप्रेसइस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास और एक शयनयान श्रेणी का कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह परिवर्तन 6 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब यह ट्रेन 14 कोचों की जगह 16 कोचों के साथ चलेगी।

🚆 19608/19607 मदार जंक्शन – कोलकाता – मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेसइस साप्ताहिक ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 2-टियर कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच 3 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक मदार जंक्शन से और 6 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक कोलकाता से चलेगी।

🚆 12988/12987 अजमेर – सियालदह – अजमेर एक्सप्रेसयात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन में एक अतिरिक्त प्रथम श्रेणी एसी कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक अजमेर से और 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक सियालदह से चलेगी।

🚆 12495/12496 बीकानेर – कोलकाता – बीकानेर एक्सप्रेसइस ट्रेन में एक एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच और एक शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था 6 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक बीकानेर से और 7 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक कोलकाता से प्रभावी रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उठाया गया है ताकि उन्हें आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।📍#IndianRailways #EasternRailway #AsansolDivision #PassengerConvenience #RailNews

Leave a Comment