Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
HomeबॉलीवुडPawan Kalyan Party Vs Jani Master; Telugu Choreographer Sexual Harassment | Jana...

Pawan Kalyan Party Vs Jani Master; Telugu Choreographer Sexual Harassment | Jana Sena | पवन कल्याण ने कोरियोग्राफर को पार्टी के काम से रोका: जानी मास्टर पर 21 साल की लड़की ने लगाया है सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फुटेज पिछले साल की है तब कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने पवन कल्याण के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था।

एक्टर से पॉलिटिशियन बने पवन कल्याण की पार्टी के सदस्य और कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ हाल ही में सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है।

जानी पर 21 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि कोरियोग्राफर बीते काफी वक्त से उसका शोषण कर रहे थे। इतना ही नहीं वो उसे धर्म बदलने और शादी करने के लिए भी मजबूर कर रहे थे।

JSP के प्रेसिडेंट और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ कोरियोग्राफर जानी मास्टर।

JSP के प्रेसिडेंट और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ कोरियोग्राफर जानी मास्टर।

सोमवार को इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण और उनकी पार्टी ने तुरंत जानी पर एक्शन लिया और उन्हें पार्टी की सभी गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है।

जानी ने पिछले चुनावों में पार्टी के लिए खूब प्रचार किया था। हाल ही में उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की थी कि पवन 2032 में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

चुनाव रैली में पवन (सफेद कुर्ते में) के साथ जानी (काले कुर्ते में)।

चुनाव रैली में पवन (सफेद कुर्ते में) के साथ जानी (काले कुर्ते में)।

पार्टी ने जारी किया नोटिस सोमवार को जानी पर केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में लिखा है कि शेख जानी को जनसेना पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया गया है।

रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

पार्टी ने जानी काे लेकर सोमवार को यह नोटिस जारी किया है।

पार्टी ने जानी काे लेकर सोमवार को यह नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला 21 साल की एक लड़की ने सोमवार को कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा के खिलाफ तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज करवाई है।

लड़की ने जानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान उसका शोषण किया। साथ ही हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी उसे कई बार एब्यूज किया।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में एक इवेंट में उसकी मुलाकात जानी मास्टर से हुई थी। दो साल बाद जानी ने उसे अपनी असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर, जो उसने एक्सेप्ट कर ली।

जानी और पवन की दोस्ती सालों पुरानी है। जानी ने एक्टर के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

जानी और पवन की दोस्ती सालों पुरानी है। जानी ने एक्टर के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

घर ले जाकर भी मारपीट की इसके बाद मुंबई में हुए एक शो के दौरान जानी ने होटल में उसे सेक्शुअली हैरेस किया। लड़की का आरोप है कि इसके बाद जानी लगातार डरा-धमकाकर उसका शोषण करते रहे।

शिकायत में लड़की ने यह भी बताया कि जानी उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं वो एक बार उसे अपने घर भी ले गए जहां जानी और उनकी पत्नी (आयशा) ने उसके साथ मारपीट की।

सलमान खान के साथ जानी, उनकी पत्नी आयशा और उनके बच्चे।

सलमान खान के साथ जानी, उनकी पत्नी आयशा और उनके बच्चे।

पुलिस ने शुरू की इन्वेस्टिगेशन महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने यह खबर कन्फर्म की है। उन्होंने बताया कि इस केस की इन्वेस्टिगेशन जारी है।

यह मामला सबसे पहले तेलंगाना वुमन सेफ्टी विंग (WSW) की डीजी शिखा गोयल ने उठाया था। उन्होंने ही पीड़िता को पुलिस कम्प्लेन करने का सुझाव दिया था। जानी इससे पहले भी 2015 में एक विवाद के चलते छह महीनों के लिए जेल जा चुके हैं।

जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का हिट गाना कोरियोग्राफ किया था।

जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का हिट गाना कोरियोग्राफ किया था।

सलमान के साथ भी काम कर चुके हैं जानी जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा वो ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘राधे’ में सलमान खान को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

उन्होंने हालिया रिलीज ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

वहीं साउथ में जानी अब तक राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय, धनुष और पवन कल्याण समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुके हें।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

‘स्त्री 2’ फेम कोरियोग्राफर जानी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस:21 साल की लड़की ने करवाई FIR, कहा- कभी सेट तो कभी घर पर बदतमीजी की

साउथ के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर पर 21 साल की लड़की ने सेक्शुअली एब्यूज करने का आरोप लगया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पवन कल्याण का 53वां जन्मदिन:कभी खुद को गोली मारने वाले थे, एक्सीडेंटल एक्टर से पावर स्टार बने; पीएम ने कहा- पवन नहीं, आंधी है

पार्टी ऑफिस में JSP के प्रेसिडेंट पवन कल्याण एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। पवन ने कहा, ‘कुछ रूलिंग पार्टी के लाेग यहां तक कि चीफ मिनिस्टर वाई.एस जगन मोहन रेड्‌डी बीते कुछ दिनों से मुझे ‘पैकेज स्टार’ कहकर बुला रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular