Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
HomeदेशPM मोदी कुछ देर में लोकसभा में भाषण देंगे: राहुल-प्रियंका के...

PM मोदी कुछ देर में लोकसभा में भाषण देंगे: राहुल-प्रियंका के आरोपों का जवाब देंगे, कहा था- सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Parliament Speech LIVE Update; Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर लोकसभा में चर्चा का शनिवार को दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर में चर्चा का जवाब देंगे।

इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी ने चर्चा की शुरुआत की थी। आज सदन में राहुल गांधी ने भी संविधान पर अपनी बात रखी।

राहुल ने कहा- यह देश संविधान से चलेगा मनु स्मृति से नहीं। जिस तरह द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा था, वैसे ही भाजपा सरकार युवाओं से अवसर छीनकर उनकी प्रतिभाओं का अंगूठा काट रही है।

राहुल गांधी ने संसद में संविधान और मनु स्मृति की कॉपी लहराई।

राहुल गांधी ने संसद में संविधान और मनु स्मृति की कॉपी लहराई।

राहुल के भाषण की 5 बड़ी बातें-

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहता है कि संविधान में भारतीयों के लिए कुछ नहीं।
  • जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा कटवाया, वैसा ही आप गरीबों के साथ कर रहे।
  • यूपी में रेप करने वाले बाहर घूम रहे, पीड़ित घर में बंद। वहां संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है।
  • हम 50 फीसदी रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़ेंगे और जाति जनगणना कराएंगे।
  • इंदिरा ने कहा था सावरकार ने अंग्रेजों से समझौता किया। नेहरू-गांधी जेल गए, सावरकर ने माफी मांगी।

चर्चा के पहले दिन प्रियंका के भाषण की 5 बड़ी बातें-

  • प्रधानमंत्री सदन में संविधान की किताब को माथे से लगाते हैं। संभल-हाथरस-मणिपुर में जब न्याय की बात उठती है तो माथे पर शिकन तक नहीं आती।
  • पंडित नेहरू का नाम पुस्तकों से, भाषणों से हटाया जा सकता है, लेकिन जो उनकी भूमिका आजादी और देश निर्माण के लिए रही, उनका नाम कभी नहीं मिटाया जा सकता है।
  • बैलेट पर चुनाव कर लीजिए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। आप सरकारों को पैसे के दम पर गिरा देते हैं।
  • एक अडाणी को बचाने के लिए 142 करोड़ जनता को नकारा जा रहा है। पोर्ट, एयरपोर्ट्स, सड़कें, रेलवे का काम, कारखाने, खदानें, सरकारी कंपनियां सिर्फ एक व्यक्ति को दी जा रही है।
  • सच बोलने पर डराया-धमकाया जाता है। ED, CBI, इनकम टैक्स, फर्जी मुकदमें लगाते हैं। विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया जाता है। ऐसा डर का माहौल देश में अंग्रेजों के राज में था।

प्रियंका के भाषण पर राहुल गांधी

संविधान दिवस पर चर्चा का पहला दिन राजनाथ बोले- नेहरू-इंदिरा ने संविधान बदला, ताकि विरोधियों को चुप रख सकें; प्रियंका ने कहा- नेहरू को छोड़िए, आपने क्या किया संविधान दिवस पर चर्चा का दूसरा दिन राहुल बोले- द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा मांगा:वैसे सरकार युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही; अनुराग बोले- आपने तो सिखों का गला काटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular