Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
HomeविदेशPM मोदी रूस दौरे पर रवाना: BRICS समिट में हिस्सा लेंगे;...

PM मोदी रूस दौरे पर रवाना: BRICS समिट में हिस्सा लेंगे; चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से 2 बाद हो सकती है बात


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
4 महीने के अंदर PM मोदी का ये दूसरा रूस दौरा है। - Dainik Bhaskar

4 महीने के अंदर PM मोदी का ये दूसरा रूस दौरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर सुबह 7 बजे रवाना हो गए हैं। उनका ये दौरा 2 दिन का होगा। BRICS की ये समिट रूस के कजान शहर में हो रही है।

PM मोदी पिछले 4 महीनों में दूसरी बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले वे जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। PM मोदी रूस पहुंचकर शाम में BRICS लीडर्स के साथ डिनर में शामिल होंगे। यहां उनकी कई लीडर्स के साथ अनौपचारिक बातचीत हो सकती है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक PM मोदी बुधवार को BRICS की मीटिंग हिस्सा लेंगे। ये दो सेशन में होंगी। सबसे पहले सुबह में क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरें में बातचीत होगी। इसके बाद में शाम में ओपन प्लेनरी होगी। इस दौरान PM मोदी यहां कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

चीनी राष्ट्रपति से 2 साल बाद बातचीत संभव BRICS समिट की साइडलाइन में PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बातचीत होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने कल ही बताया कि भारत और चीन के बीच लद्दाख में पेट्रोलिंग को लेकर समझौते पर सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में PM मोदी और जिनपिंग के बातचीत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो 2 साल बाद दोनों नेता आपस में बातचीत करेंगे। दोनों के बीच आखिरी बार 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G20 समिट के दौरान मुलाकात हुई थी।

हालांकि पिछले साल साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई BRICS समिट में दोनों नेता शामिल हुए थे।

जोहान्सबर्ग में हुई BRICS समिट 2023 में मोदी और जिनपिंग।

जोहान्सबर्ग में हुई BRICS समिट 2023 में मोदी और जिनपिंग।

BRICS प्लस में शामिल होंगे विदेश मंत्री जयशंकर PM मोदी 23 अक्टूबर को रूस से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को BRICS प्लस देशों के होने वाले सेशन में भारत के डेलीगेशन को विदेश मंत्री एस जयशंकर लीड करेंगे। ये सेशन ‘BRICS और ग्लोबल साउथ’ की थीम पर होगा।

इस समिट में कुल 28 देश और 5 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। समिट के बाद BRICS देशों का साझा बयान यानी कजान डिक्लेरेशन जारी होगा। भारत कजान में नए कॉन्सुलेट की शुरुआत भी कर सकता है। यहां 1 हजार से अधिक भारतीय छात्र रहते हैं।

अब तक 15 बार हो चुकी है BRICS समिट 2009 में BRIC देशों की पहली समिट हुई थी। इसका आयोजन रूस में हुआ था। इसके बाद साल 2010 में साउथ अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर BRICS हो गया। अब तक 15 बार BRICS समिट हो चुकी है। इस बार इसके 16 वीं समिट का आयोजन हो रहा है।

रूस अब तक तीन बार BRICS समिट की मेजबानी कर चुका है। ये चौथा मौका होगा जब पुतिन BRICS की अध्यक्षता करेंगे।

मोदी के रूस दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया:पीएम की रूसी राष्ट्रपति को सलाह- युद्ध के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता, वार्ता जरूरी

रूस ने 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। ये सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular