Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
HomeदेशPM मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे: ​​​​​​​जेपी नड्डा ने...

PM मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे: ​​​​​​​जेपी नड्डा ने सभी महासचिवों की मीटिंग बुलाई; हरियाणा के रुझानों में भाजपा को बहुमत


  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi LIVE; Haryana Jammu Kashmir Election | BJP Headquarters

नई दिल्ली50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। PM दोनों राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इधर, हरियाणा के रिजल्ट में भाजपा को बहुमत मिलते देख जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में दोनों राज्यों के नतीजों के अलावा आने वाले चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है।

रुझानों में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, अभी फाइनल नतीजों का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रुझानों में कांग्रेस-NC की सरकार बनते नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से चुनाव हार चुके हैं।

हरियाणा में भाजपा को रुझानों में बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

हरियाणा में भाजपा को रुझानों में बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

नड्डा की मीटिंग में मीटिंग में 2 संगठन महासचिव, 8 राष्ट्रीय महासचिव शामिल होंगे

जेपी नड्डा की बुलाई मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश शामिल होंगे।

इसके अलावा संजय बंडी, राधा मोहन अग्रवाल, सुनील बंसल, विनोद तावडे, तरुण चुग, दुष्यंत कुमार गौतम, अरुण सिंह और राम राम माधव भी शामिल होंगे।

ये 8 राष्ट्रीय महासचिवों को पार्टी जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तैयारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

डेढ़ घंटे में रुझान कांग्रेस के हाथ से निकले हरियाणा में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझाने आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर में एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई।

करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं। हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा 34 मिनट का भाषण

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के भाजपा के दावों के बीच प्रधानमंत्री मोदी 4 जून को पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जुबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत के बाद कहा था- जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी

प्रधानमंत्री 10 महीने पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular