PM Modi: 19 Cr Rural Homes Tap Water by 2028

9 Min Read


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने केरल और तमिलनाडु में प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

11 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल और तमिलनाडु का दौरा किया और लगभग 1600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया।

  • पीएम ने केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे से जुड़े हैं।
  • पीएम ने तमिलनाडु के नीलगिरी और इरोड जिलों में 3680 करोड़ रुपए के भारत पेट्रोलियम और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट्स का शिलन्यास किया।
  • 8.8 लाख घरों में PNG गैस कनेक्शन और 200 से ज्यादा CNG गैस स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 89 गांवों के लिए 370 किमी की सड़क का उद्घाटन किया।
  • केरल और तमिलनाडु राज्‍यों में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

2. सुप्रीम कोर्ट ने देश में पहली इच्छामृत्यु को अनुमति दी

11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 31 साल के हरीश राणा को इच्छामृत्यु यानी पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी।

  • हरीश बीते 13 साल से ज्यादा वक्त से कोमा में हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जीवित हैं।
  • पैसिव यूथेनेशिया का मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए उसे जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मृत्यु हो सके।
  • सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने हरीश राणा के पेरेंट्स की याचिका पर सुनवाई की।
  • सुनवाई के बाद दिल्ली AIIMS को निर्देश दिया गया कि राणा को पैलियेटिव केयर (palliative care) में भर्ती किया जाए।
  • SC ने ये फैसला संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत, ‘सम्मान के साथ मरने का अधिकार’ के तहत दिया है।
  • ये भारत का पहला मामला है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने किसी रोगी के लिए सीधे पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी है।
  • ये फैसला खंडपीठ ने राणा के परिवार, मेडिकल बोर्ड और परिवार के सदस्यों और केंद्र के वकील के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया है।
  • हालांकि, भारत में सक्रिय इच्छामृत्यु या एक्टिव यूथेनेशिया अवैध है यानी किसी इंजेक्शन या दवा के जरिए मृत्यु देना अवैध है।
  • 2011 में हाईकोर्ट में मुंबई की पूर्व नर्स अरुणा शानबाग ने इच्छामृत्यु की मांग की थी। तब कोर्ट ने शानबाग को इच्छामृत्यु देने से इनकार कर दिया था।
  • शानबाग यौन हमले की शिकार थीं और चार दशकों से ज्यादा समय से बिस्तर पर थीं। चार साल बाद, मई 2015 में शानबाग की मृत्यु हो गई।
  • कनाडा में मेडिकल असिस्टेंस इन डाइंग प्रोग्राम (MAiD) में इच्छामृत्यु वैध है। गंभीर बीमारी की स्थिति में पेशेंट सक्रिय इच्छामृत्यु का विकल्प चुन सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला हरीश की मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा की इच्छामृत्यु देने की अपील पर सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला हरीश की मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा की इच्छामृत्यु देने की अपील पर सुनाया।

3. मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिला

10 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु में स्थित मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के ऑफिशियल आदेश जारी करने के बाद मदुरै को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया है।
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद मदुरै एयरपोर्ट से कोलंबो, दुबई और अबू धाबी के लिए सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स होंगी।
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर अब मदुरै एयरपोर्ट से इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट और कार्गो प्लेन ऑपरेट होंगे।
  • मदुरै एयरपोर्ट के डायरेक्टर पी मुथुकुमार हैं। मुथुकुमार के मुताबिक, एयरपोर्ट 1 अक्टूबर, 2024 से चौबीसों घंटे काम कर रहा है और प्रति सप्ताह 242 निर्धारित उड़ानें संभालता है।
  • मदुरै एयरपोर्ट चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसी घरेलू एयरपोर्ट्स से जुड़ा है।
  • मदुरै एयरपोर्ट इससे पहले तक कस्टम ड्यूटी एयरपोर्ट था, यानी मदुरै एयरपोर्ट पर विदेशी सामान की आवाजाही की सुविधा उपलब्ध थी।
  • मदुरै एयरपोर्ट 1957 में स्थापित किया गया था। इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) संचालित करता है।
  • कार्गो एयरपोर्ट विशेष विमानन सुविधा है, जो माल, डॉक्युमेंट्स/ पार्सल और एक्सप्रेस पैकेजों को लाने, स्टोरेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • 25 अगस्त 2012 को मलेशिया से दो चार्टर्ड फ्लाइट मदुरै एयरपोर्ट पहुंची थी।
मदुरै एयरपोर्ट से पहली कस्टम ड्यूटी इंटरनेशनल फ्लाइट 1 जनवरी 2012 को उड़ाई गई थी।

मदुरै एयरपोर्ट से पहली कस्टम ड्यूटी इंटरनेशनल फ्लाइट 1 जनवरी 2012 को उड़ाई गई थी।

4. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया

10 मार्च को कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी।

  • जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्र यानी रूरल एरिया में हर घर जल पहुंचाने की योजना है।
  • नई दिल्ली में पीएम मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • जल जीवन मिशन के पुनर्गठन के लिए कैबिनेट ने 3.59 लाख करोड़ रुपए की कुल केंद्रीय सहायता के साथ कुल खर्च को 8.69 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाने को मंजूरी दी है।
  • जल जीवन मिशन के तहत दिसंबर 2028 तक 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन लगवाए जाएंगे।
  • जल जीवन मिशन को 2019 में लॉन्च किया गया था। मिशन 2024 से 2028 तक के लिए एक्सटेंड हुआ है।
  • केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 तक 3.23 करोड़ घरों में नल लगाए गए थे।
2026 तक देश में कुल 15.71 करोड़ घरों तक नल पहुंचाए गए हैं।

2026 तक देश में कुल 15.71 करोड़ घरों तक नल पहुंचाए गए हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. काइल वॉकर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया

10 मार्च को इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी काइल वॉकर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।

  • 36 वर्षीय काइल 2021 और 2024 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का हिस्सा थे।
  • काइल ने 96 कैप जीते और पांच प्रमुख टूर्नामेंटों का हिस्सा रहे।
  • वॉकर ने अपने देश के लिए आखिरी बार 2025 में सेनेगल के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला था।
  • काइल ने 2011-2025 तक इंग्लैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेला।
वॉकर ने 2009 में वेम्बली में स्पेन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी।

वॉकर ने 2009 में वेम्बली में स्पेन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आज का इतिहास

12 मार्च

  • 1930 में महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से नमक कानून के विरोध में दांडी यात्रा शुरु की थी।
  • 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया था।
  • 1954 में भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।

————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

IndiGo CEO पीटर एलबर्स का इस्‍तीफा, राहुल भाटिया को कमान: ईरान की 7 मह‍िला खिलाड़ियों को ऑस्‍ट्रेलिया ने शरण दी; 11 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment