मालदा (पश्चिम बंगाल) | 17 जनवरी 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मां काली की भूमि बंगाल को मां कामाख्या की भूमि असम से जोड़ती है, जो विकसित भारत की नई तस्वीर पेश करती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा।पीएम मोदी ने घोषणा की कि आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है, जो लंबी दूरी की यात्राओं को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज बनाएंगी। उन्होंने इसे “मेड इन इंडिया” तकनीक और भारतीय इंजीनियरों की मेहनत का प्रतीक बताया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात भी दी—न्यू जलपाईगुड़ी–नागरकोइलन्यू जलपाईगुड़ी–तिरुचिरापल्लीअलीपुरद्वार–बेंगलुरुअलीपुरद्वार–मुंबई (पनवेल)पीएम ने कहा कि इन ट्रेनों से विशेष रूप से उत्तर बंगाल का संपर्क दक्षिण और पश्चिम भारत से और मजबूत होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि आज देशभर में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और भारतीय रेलवे तेजी से विद्युतीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। भारत अब न केवल अपनी जरूरत के लिए बल्कि अन्य देशों को भी रेल इंजन और कोच निर्यात कर रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, सुकांत मजूमदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा—“भारत को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है और दूरियों को कम करना हमारा मिशन है। आज की परियोजनाएं इसी संकल्प को साकार कर रही हैं।”


















