---
title: "पुलिस की सख्ती से फीकी रही जुआरियों की दीपावली, नहीं लगी हार-जीत की बाजी"
url: "https://vandebharattv.com/police-ki-skhti-se-phiki-rhi-juaariyon-ki-dipavli/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-11T12:12:31+00:00"
---

# पुलिस की सख्ती से फीकी रही जुआरियों की दीपावली, नहीं लगी हार-जीत की बाजी

पुलिस की सख्ती से फीकी रही जुआरियों की दीपावली, नहीं लगी हार-जीत की बाजी
 टोडीफतेहपुर। दीपावली के त्योहार पर इस बार जुआ खेलने वालों को पुलिस की सख्ती के चलते निराशा हाथ लगी। पुलिस की सक्रियता के कारण नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुए की फड़ नहीं सज सकीं। ऐसे में हार-जीत की बाजी लगाने की तैयारी कर रहे जुआरियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
 दीपावली के अवसर पर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जुआ खेलने का चलन लंबे समय से रहा है। इस त्योहार पर जुआ खेलने वाले लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार पुलिस की सख्ती और लगातार निगरानी के चलते उन्हें मौका नहीं मिल सका।
 त्योहार के दौरान पुलिस टीम की सक्रियता का असर साफ नजर आया। पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के चलते जुए के अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। दीपावली पर जुए की फड़ न सजने को लेकर नगर और क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं, पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय लोगों ने भी चर्चा की।
