धनबाद: धनसार थाना कांड संख्या 115/25, दिनांक 17 जून 2025 के तहत दर्ज दुष्कर्म, गर्भपात, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं—376(2)(n)/312/420/34 IPC—में वांछित मुख्य अभियुक्त सूरज कुमार गोस्वामी उर्फ सूरज कुमार भारती के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी, जो न्यू मुरली नगर, शिव मंदिर के पास, थाना सरायधेला, धनबाद का निवासी है, लंबे समय से घर से फरार चल रहा है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद उसके न्यायालय या थाना में उपस्थित नहीं होने पर पुलिस ने आज उसके घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया।
स्थानीय लोग मौके पर जुटे, पुलिस ने पढ़कर सुनाया नोटिस इश्तेहार चस्पा करने के दौरान आस-पड़ोस के कई लोग स्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बताया कि आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
11 जनवरी 2026 तक आत्मसमर्पण का आदेश इश्तेहार में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सूरज कुमार भारती 30 दिनों के भीतर, यानी 11 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से आत्मसमर्पण करे।
वरना होगी कुर्की–जब्ती अगर आरोपी निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पुलिस उसके खिलाफ कुर्की–जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी। इसके तहत घर की संपत्तियों को सरकारी अभिरक्षा में लिया जाएगा।
गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज धनसार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।


















