कार्मेल स्कूल में “पुलिस की पाठशाला” आयोजित — बच्चों ने सीखे साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के गुर

editor
2 Min Read

धनबाद, 11 नवंबर 2025:धनबाद के कार्मेल स्कूल में मंगलवार को “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास का पुल बनाना, साथ ही सुरक्षा और जागरूकता के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा —> “पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है, डरने के लिए नहीं। ‘पुलिस की पाठशाला’ का मकसद बच्चों को कानून, जिम्मेदारी और जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना है।”

साइबर क्राइम पर जागरूकता सत्र-:कार्यक्रम के दौरान साइबर इंस्पेक्टर बिस्वजीत सर ने डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए और अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचना चाहिए।

🚦 ट्रैफिक नियमों पर विशेष सत्र-:वहीं ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने सड़क सुरक्षा पर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल मानने और पैदल चलने के नियमों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत घर से होती है, और हर विद्यार्थी को “सेफ रोड यूजर” बनने का संकल्प लेना चाहिए।

🎓 बच्चों का उत्साह और संवाद-:कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कई छात्रों ने साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं।कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन और पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट के साथ हुआ।📍धनबाद पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम “जन सहयोग और जागरूकता” की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।#Dhanbad #PoliceKiPathshala #CyberSafety #TrafficRules #CitySP #CarmelSchool #DhanbadPolice #JharkhandNews

Leave a Comment