धनबाद में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत प्रभात फेरी का आयोजन, ईमानदारी व सत्यनिष्ठा का दिया संदेश

editor
1 Min Read

धनबाद, 29 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़“सतर्कता जागरूकता सप्ताह” (27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025) के तहत धनबाद मंडल में आज ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

यह प्रभात फेरी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, धनबाद से प्रारंभ होकर हिल कॉलोनी और एसआरपी कार्यालय से गुजरती हुई धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में “भ्रष्टाचार मुक्त भारत”, “ईमानदारी जीवन का आधार” जैसे नारे लगाते हुए नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।इस दौरान प्रतिभागियों ने समाज में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को अपनाने का संकल्प लिया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता संगोष्ठी और सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और नागरिकों में ईमानदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है।📍#Dhanbad #VigilanceAwarenessWeek #IntegrityPledge #IndianRailways #VandeBharatNews #JharkhandNews

Leave a Comment