भाजपा का अनुमंडल कार्यालय घेराव को लेकर तैयारी बैठक संपन्न

editor
2 Min Read

बुंडू: बुंडू स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 05 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बुंडू के समक्ष प्रस्तावित एकदिवसीय धरना–प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की, जबकि संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है और नगर निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में मनमानी व भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि नगर निकाय चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाए।डॉ. वर्मा ने कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होने से लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा से डर के कारण जानबूझकर चुनाव टाल रही है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कार्यकर्ताओं से धरना–प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए। बैठक को वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी संबोधित किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत लाहेरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, अंबुज रजक, खगेश महतो, सुभाष महतो, महावीर सोनी, कालीचरण मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, बंटी चौधरी, कैलाश हलवाई सहित

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वार्ड प्रभारी इस प्रकार नियुक्त किए गए:वार्ड 01: भास्कर मुखर्जीवार्ड 02: चंदन मछुआ, विशाल कुमारवार्ड 03: कैलाश हलवाई, विशाल कुमारवार्ड 04: सुबोध मुखर्जीवार्ड 05: अर्जुन महतो, धीरेंद्र नाथ महतोवार्ड 07: आलोक दास, किरण देवीवार्ड 08: राजेश उरांववार्ड 09: विवेकानंद जायसवालवार्ड 10: रंजीत लाहेरीवार्ड 12: लक्ष्मण सिंह मुंडावार्ड 13: महेश मुंडाबैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 05 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में आयोजित धरना–प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment