सिंग्रामपुर में अंबेडकर जयंती की तैयारी: 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य बाइक रैली व शोभायात्रा

satendra kumar vishwakarma

सिंग्रामपुर // आज SC / ST समाज के तत्वाधान में ग्राम सिंग्रामपुर (ककरहा) में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को वीरांगना रानी दुर्गावती खेल मैदान, सिंग्रामपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी सुबह 9:00 बजे महादेव घाट रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहेंगे। बाइक रैली में सैकड़ों दोपहिया वाहन शामिल होने की संभावना है, जिनमें प्रतिभागी नीले व पीले ध्वज एवं बाबा साहब के संदेशों के साथ अनुशासित रूप से रैली में शामिल होंगे। यह रैली  महादेव घाट रोड से प्रारंभ होकर महगवां, पट्टी चोपरा, कलहेरा, जबेरा, सिंग्रामपुर, कोड़ा कला, पोडीमागढ़, बनिया, भजिया, सिंगपुर, कुसमी, गुबराकला सहित आसपास के कई ग्रामों का भ्रमण करेगी। प्रत्येक प्रमुख स्थान पर रैली का स्वागत किया जाएगा तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा बाबा साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। रैली के दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरांत सिंग्रामपुर पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और नगर में भव्य पद-शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न समाजों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।दोपहर 12:00 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती खेल मैदान में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वक्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डाला जाएगा। आप सभी से निवेदन है कि अपने इस्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित प्रमुख जन तिरुमला, रघुवीर शाह मरावी (भूमका गुरु), गौरीशंकर चौधरी , संतोष चौधरी, अशोक चौधरी, राजू चौधरी ( सचिव ), कल्याण चौधरी, गोंड समाज महासभा जिला उपाध्यक्ष, श्री शिवलाल सिंह धुर्वे  (सरपंच, जबेरा), श्री जय सिंह कड़ोपा (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), श्री दिनेश परस्ते (गोंड समाज महासभा ब्लॉक उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र सिंह (गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जिला मीडिया प्रभारी), नारायण सिंह हिनौती , निरंजन सिंह चिलौद ,भाईसाब पटेल रामसलैया  तेजी लाल अमदर ,ओमकार भजिया ,विनोद भजिया,सोहन करियाखेड़ा ,प्रकाश सिंगपुर ,मुन्ना सुनबराह राकेश सहस्ना ,प्रमोद सुनवारह ,मनोज भजिया,हल्कू मोची ,कुसमी  हल्ले मोची ,रमेश ककरहा ,मुरारी ककरहा ,नोनेलाल ,बिहारी ,ख़ुशी लाल चौधरी ,सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment