मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

editor
1 Min Read

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी आगंतुकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

Leave a Comment