Rahul Gandhi Security Vs CRPF | Protocol Breach Controversy | CRPF बोली- राहुल गांधी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा: कांग्रेस अध्यक्ष को लेटर लिखा- बिना बताए विदेश गए; राहुल को मिली है Z प्लस सिक्योरिटी

3 Min Read

[ad_1]

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर अगस्त 2025 की है, जब पूर्णिया में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक वोटर अधिकार रैली में पहुंचा और राहुल को किस किया था। - Dainik Bhaskar

तस्वीर अगस्त 2025 की है, जब पूर्णिया में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक वोटर अधिकार रैली में पहुंचा और राहुल को किस किया था।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। CRPF ने बताया कि राहुल ने इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया जैसे देशों की यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा।

CRPF ने राहुल गांधी को भी एक अलग लेटर लिखकर इस मुद्दे के बारे में बताया है। लेटर में लिखा है कि ऐसा करना उनकी सुरक्षा को देखते हुए गंभीर चिंता का विषय है। इस तरह की चूक VVIP सिक्योरिटी को कमजोर करती है। उन्हें खतरों का भी सामना करना पड़ सकता है।

राहुल गांधी को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कवर के साथ हाइएस्ट लेवल की जेड+ सिक्योरिटी मिली हुई है। Z प्लस सिक्योरिटी में कुल 55 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इनमें 10 से ज्यादा NSG कमांडो होते हैं। बाकी सुरक्षाकर्मी CAPF और लोकल पुलिस के होते हैं।

येलो बुक प्रोटोकॉल के तहत हाई कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को अपनी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा विंग को पहले से सूचना देनी होती है ताकि पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल है।

क्या होता है एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कवर

एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कवर एक लेवल अप सिक्योरिटी है। इसमें Z प्लस और बाकी VIP सिक्योरिटी कैटेगरी से भी आगे है क्योंकि इसमें तैयारी और समन्वय बहुत सघन होता है।

इसके तहत जिस स्थान पर व्यक्ति जाएगा वहां सुरक्षा खामियों की जांच करनी होती है। जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, स्वास्थ्य विभाग से पहले से जुड़कर योजना बनाना कि सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी।

इसके अलावा संभावित धमाकों, विस्फोटक सामग्री के लिए जांच, लोगों की तलाशी सुरक्षा उपकरणों की तैयारियों की समीक्षा की जाती है।

किस समय कहां जाना है, रास्ता कैसा होगा। इमरजेंसी प्लान क्या होगा, आपात स्थिति में क्या करना होगा, इन सबकी प्रैक्टिस की जाती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment