राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। इसमें 61.56% कैंडिडेट्स बैठे।
.
दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज का पेपर होगा। जो अभ्यर्थी पहला पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले, उन्हें दोबारा चेकिंग के बाद दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश दिया गया।
इससे पहले, पहली पारी में सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थी एंट्री नहीं मिलने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए।
अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया।
अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई।
जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
कुछ सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं। जब वे अंदर परीक्षा दे रही थीं तो उनके परिजन बच्चे को संभाल रहे थे।

जयपुर के गंगा पोल स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर 10 महीने के पोते को संभालती महिला। उनकी बहू परीक्षा देने गई थी।
कुंडल और रबर बैंड खुलवाए
भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।
सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा।

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल उतारे गए।
1174 परीक्षा केंद्र बनाए
एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए। सोमवार को परीक्षा के लिए 3 लाख 85 हजार 29 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।
साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS…

पहली पारी की परीक्षा के लिए जयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगा पोल के गेट 10 बजते ही बंद कर दिए गए।

अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा करके परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को सेंटर से बाहर निकाल दिया गया।

नागौर के रतन बेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यर्थियों के कानों की जांच करते पुलिसकर्मी।

जयपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापोल पर फुल स्लीव्स की शर्ट पहनकर आए अभ्यर्थियों को रोक दिया। आस्तीन काटने के बाद उन्हें सेंटर पर एंट्री दी गई।

सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल के एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए।

सीकर के एस के गर्ल्स कॉलेज में अभ्यर्थी के हाथ में बंधा धागा तुड़वाया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद एंट्री दी गई।

अजमेर के सावित्री स्कूल में कैंची से अपनी शर्ट के मेटल वाले बटन काटता कैंडिडेट।

अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

जयपुर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैंडिडेट्स को जांच के बाद एंट्री दी गई।


….
…
पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…















