---
title: "राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने किसानों और बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दीपावली आनंद का राशन, दिवाली फराल और मिठाइयां वितरित कर बांटी"
url: "https://vandebharattv.com/rajymntri-indrnil-naeek-ne-kisanon-aur-beshara-bchchon-ke/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-09T15:56:02+00:00"
---

# राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने किसानों और बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दीपावली आनंद का राशन, दिवाली फराल और मिठाइयां वितरित कर बांटी

राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने किसानों और बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दीपावली

आनंद का राशन, दिवाली फराल और मिठाइयां वितरित कर बांटी खुशियां

यवतमाल, दि. 8 नवंबर। जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

दीपावली खुशियों, उत्साह और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सूखे जैसी स्थिति के बीच महाराष्ट्र के राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने पुसद तहसील के गौळ मांजरी, चिलवाड़ी, भगतवाड़ी और श्रीरामपुर गांवों में अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किसान परिवारों और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया।
 इस दौरान एल नीनो के प्रभाव से उत्पन्न सूखे जैसी परिस्थिति को लेकर राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों की समस्याओं, गांव की विभिन्न परेशानियों और उनके संभावित समाधानों पर ग्रामीणों से संवाद किया। साथ ही संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

गांव के मासूम बच्चों के साथ पटाखे फोड़कर और पटाखों का वितरण कर उन्होंने दीपावली की खुशियां साझा कीं। वहीं गांव के बुजुर्गों को दीपावली के अवसर पर कंबल वितरित किए गए।

इसके अलावा राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक और पुसद नगराध्यक्ष मोहिनी नाईक के हाथों किसानों को दीपावली की सौगात के रूप में विभिन्न मिठाइयां, ‘आनंद का राशन’ और दिवाली फराल (पारंपरिक पकवान) वितरित किए गए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने कहा कि ग्रामीणों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और उनके मन का संतोष ही दीपावली मनाने की सच्ची अनुभूति है।
 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आत्मीयता से मनाए गए इस दीपावली समारोह से गांवों में खुशी, अपनापन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
