Chaitra Navratri 2025 Ram Navami Muhurat: इस साल रविवार, 30 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हुई थी। जिसका समापन आज यानी 6 अप्रैल 2025 राम नवमी के दिन होने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा (Maa Durga) की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक उपवास भी करते हैं।
रविवार को नवमी तिथि के दिन महानवमी (Maha Navami) मनाई जा रही है, जिसे राम नवमी (Ram Navami) भी कहा जाता है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन करने के बाद ही नवरात्रि उत्सव को पूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी राम नवमी के दिन कन्या पूजन करने वाले हैं तो आपको कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त और विधि नोट कर लेनी चाहिए।
पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत शनिवार, 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी, जिसका समापन रविवार, 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रविवार, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि इस दिन कन्या पूजन करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Navami 2024 Kanya Pujan Muhurat)
रविवार, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन पूजा और कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। आप इस अवधि में कन्या पूजन कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2025 कन्या पूजन विधि (Chaitra Navratri 2025 Kanya Puja Vidhi)
“या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।।
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।”