---
title: "📌 रामकथा के पंचम सोपान में गूंजा स्वावलंबन और सुधन उपार्जन का संदेश सीतापुर आसिफ खान।नगर की गौरव शाली और प्रशस्त परंपरा के अन्तर्गत विगत सौ से अधिक वर्षों से प्रचलित पावन श्"
url: "https://vandebharattv.com/ramktha-ke-pnchm-sopan-men-gunja-svavlnbn-aur-sudhn/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-23T07:13:26+00:00"
---

# 📌 रामकथा के पंचम सोपान में गूंजा स्वावलंबन और सुधन उपार्जन का संदेश सीतापुर आसिफ खान।नगर की गौरव शाली और प्रशस्त परंपरा के अन्तर्गत विगत सौ से अधिक वर्षों से प्रचलित पावन श्

📌
 रामकथा के पंचम सोपान में गूंजा स्वावलंबन और सुधन उपार्जन का संदेश

सीतापुर आसिफ खान।नगर की गौरव शाली और प्रशस्त परंपरा के अन्तर्गत विगत सौ से अधिक वर्षों से प्रचलित पावन श्रीरामकथा के पांचवें सोपान (दिन) के अवसर पर कथा व्यास ने रामकथा के श्रवण,गायन और उपासन के आध्यात्मिक व व्यावहारिक महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला।कथा के दौरान “जेहि दिन राम जनम श्रुति गावहिं,तीरथ सकल तहाँ चलि आवहिं” चौपाई की व्याख्या करते हुए व्यास पीठ ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम की कथा होती है, वहां समस्त तीर्थ स्वयं चलकर आ जाते हैं।
 उन्होंने वर्तमान कथा स्थल को ‘सकल तीर्थों का कुंभ’ निरूपित किया।’बिना धन के धर्म संभव नहीं, दारिद्र्य महापाप’ कथा प्रसंग को जीवन के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ते हुए धर्म, कर्म और सत्संग के साथ- साथ स्वाव लंबन और उद्यम के माध्यम से ‘सुधन’ (नेक कमाई) उपार्जन पर विशेष बल दिया गया। दारिद्र्य (गरीबी) को ‘महापाप’ बताते हुए व्यास जी ने महाराजा जनक का उदाहरण दिया और उन्हें धन व धर्म के अद्भुत समागम का प्रतीक बताया।
 उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना धन के धर्म का निर्वहन संभव नहीं है। प्राचीन वैभव का स्मरण कराते हुए कहा गया कि जब भारत ‘सोने की चिड़िया’ था,तभी हम ‘विश्वगुरु’ थे। जब देश का प्रत्येक नागरिक उद्यमशील होकर लखपति और करोड़ पति बनेगा,तभी भारत चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों को पीछे छोड़कर विश्व की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था बनेगा और पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा।
 \*प्रमुख अतिथियों एवं भक्तों की रही गरिमामयी उपस्थिति\*
 आज के इस पावन अवसर पर मानसमेला के संस्थापक ‘खड़ाऊं बाबा’ के सुपौत्र कृपाशंकर शुक्ल विशेष रूप से लखनऊ से पधारे।इसके अतिरिक्त हरिहर सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष राम किशोर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध किशोर मिश्र वरिष्ठ कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त,मुकुल मिश्र, महेश मिश्र और प्रमोद मिश्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
 कार्यक्रम में भगवती गुप्त, विश्राम सागर राठौर,श्रवण बाजपेयी,विजय दीक्षित, विश्वम्भर तिवारी,महिपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का रसपान किया। आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़
