---
title: "📌 रामलीला-रासलीला के दौरान आरती के लिए वंदना सिंह और किरण शुक्ला को भेजा आमंत्रण सीतापुर आसिफ खान।आदर्श नगर पंचायत हरगांव के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 के धार्मिक ए"
url: "https://vandebharattv.com/ramlila-raslila-ke-dauran-aarti-ke-lie-vndna-sinh/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-26T15:59:41+00:00"
---

# 📌 रामलीला-रासलीला के दौरान आरती के लिए वंदना सिंह और किरण शुक्ला को भेजा आमंत्रण सीतापुर आसिफ खान।आदर्श नगर पंचायत हरगांव के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 के धार्मिक ए

📌
 रामलीला-रासलीला के दौरान आरती के लिए वंदना सिंह और किरण शुक्ला को भेजा आमंत्रण

सीतापुर आसिफ खान।आदर्श नगर पंचायत हरगांव के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्यता देने की तैयारियां तेज हो गई हैं।नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां ने वंदना सिंह और किरण शुक्ला को आमंत्रण- पत्र भेजकर मेले में आयोजित रामलीला एवं रासलीला के दौरान आरती कराने का अनुरोध किया है।
 अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से दोनों से पूर्व वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी आरती आयोजन की जिम्मेदारी संभालने की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि उनके संयोजन और सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ेगी और आयोजन पूरी श्रृद्धा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न होगा।
 नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष ने आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति को मेले की शोभा बढ़ाने वाला बताते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया है। आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर
