रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की पहल, विशेष पेंशन दरबार में सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिला सम्मान व पेंशन लाभ

editor
1 Min Read

रांची जिला प्रशासन की एक संवेदनशील और सराहनीय पहल सामने आई है। समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए के कॉन्फ्रेंस कक्ष में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में विशेष पेंशन दरबार सह सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कुल 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों, एक आदेशपाल और एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को मोमेंटो, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं और उनकी वर्षों की सेवा अमूल्य है। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन लाभ प्रदान करना प्रशासन की पारदर्शिता और कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा में सक्रिय बने रहने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा विभाग की पूरी टीम की सराहना की।यह आयोजन जिला प्रशासन की शिक्षकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और कल्याणकारी सोच का उदाहरण माना जा रहा है।

Leave a Comment