रांची, 5 नवंबर 2025गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल, रांची पहुंचे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, कीर्तन में भाग लिया, गुरुबाणी का श्रवण किया और श्रद्धालुओं से भेंट की। राज्यपाल ने इस दौरान लंगर में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति और सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी समाज में शांति और एकता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
राज्यपाल गंगवार ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएँ और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयकारे गूंजते रहे।#GuruNanakJayanti #Ranchi #SantoshKumarGangwar #PrakashUtsav #SikhCommunity #Jharkhand

















