रांची–लखनऊ ट्रेन को मिली हरी झंडी, राजधानी एक्सप्रेस अब चलेगी रोज़ – झारखंड के सांसदों की पहल पर रेलवे का बड़ा निर्णय

editor
2 Min Read

रांची : झारखंडवासियों के लिए रेल सेवाओं को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रांची से लखनऊ के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी, जो पलामू मार्ग होते हुए अयोध्या होकर लखनऊ तक जाएगी। यह पहली बार होगा जब रांची से अयोध्या होकर उत्तर प्रदेश की राजधानी तक सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही रांची–दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की आवृत्ति को बढ़ाते हुए अब इसे प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा–पलामू रूट से तथा चार दिन हजारीबाग–कोडरमा रूट से इसका परिचालन होगा।

सांसदों की संयुक्त प्रयास का असर

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने दिल्ली में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और नई ट्रेन सेवाओं की माँग रखी।रेलवे मंत्री ने दोनों प्रमुख मांगों—रanchi-लखनऊ नई ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने—पर सहमति जताते हुए आवश्यक पहल का निर्देश दिया है।

यात्रियों की सुविधा में बड़ा सुधाररांची–लखनऊ सीधी ट्रेन से झारखंड से उत्तर प्रदेश के धार्मिक और प्रशासनिक केंद्रों तक यात्रा बेहद आसान होगी।राजधानी एक्सप्रेस के रोज़ाना चलने से दिल्ली यात्रियों को टिकट उपलब्धता और समय की समस्या से राहत मिलेगी।लोहरदगा–पलामू व हजारीबाग–कोडरमा—दोनों मार्गों को बराबर महत्व मिलने से राज्य के विभिन्न हिस्सों को लाभ होगा।झारखंड के सांसदों ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई ट्रेन सेवाओं से राज्य के लोगों की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी होंगी और यात्रा सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

Leave a Comment