रेड क्रॉस सोसायटी ने पूर्व पदेन उपाध्यक्ष राजेश कुमार को दी भावभीनी विदाई

editor
1 Min Read

धनबाद | 3 जनवरी 2026:भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद द्वारा आज सोसायटी के पूर्व पदेन उपाध्यक्ष सह धनबाद के निवर्तमान एसडीएम श्री राजेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके आवास पर एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने श्री राजेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग एवं सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में सोसायटी की गतिविधियों को नई दिशा मिली और मानवीय सेवा के कार्यों को मजबूती प्राप्त हुई।

इस अवसर पर सोसायटी के कार्यकारिणी चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक, संयुक्त सचिव श्री दिलीप कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम से जुड़ी श्रीमती बेनजीर परवीन, श्रीमती लीला माजी, श्री सुजीत कुमार, कुमारी विधोतमा बंसल, श्री मनीष रंजन, श्री रंजीत सिंह एवं श्री विक्रम कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में सभी ने श्री राजेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment