धनबाद में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत — परिवहन विभाग ने किया ओवर स्पीडिंग के प्रति जागरूक

editor
1 Min Read

📍धनबाद | 3 नवंबर 2025 | #VandeBharatNewsधनबाद में सोमवार से परिवहन विभाग द्वारा “ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वाहन चलाने के कारण होने वाली मौतों को रोकना और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार अभियान का शुभारंभ सिटी सेंटर चौक के पास किया गया, जहां विभाग की टीम ने चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान चालकों को बताया गया कि तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखने और नियंत्रित गति में ड्राइविंग करने की अपील की गई।जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार और आईटी असिस्टेंट देवेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारीयों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें ओवर स्पीडिंग की वजह से होती हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए, आम जनता को अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित गति से वाहन चलाने की आदत विकसित करनी चाहिए।🚗💡 #Dhanbad #TransportDepartment #RoadSafety #OverspeedingAwareness #RafatarGhataoSurakshaBadhao #VandeBharatNews

Leave a Comment