धनबाद | 1 नवंबर 2025शहर के कोर्ट मोड़ स्थित पानी टंकी से हो रहे पानी के लीकेज की समस्या का समाधान जिला प्रशासन की तत्परता से कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर पीएचईडी-1 के अभियंताओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी टंकी के वाल्व की मरम्मत की, जिससे लीकेज पूरी तरह बंद हो गया है।
जानकारी के अनुसार, उपायुक्त को शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि कोर्ट मोड़ स्थित पानी टंकी से लगातार पानी रिस रहा है। इस पर उन्होंने पीएचईडी-1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार को तत्काल कार्रवाई कर लीकेज बंद कराने का निर्देश दिया।
अभियंता श्री रंजीत कुमार ने बताया —> “पानी टंकी का वाल्व स्लिप हो जाने के कारण पानी का रिसाव हो रहा था। टीम ने मौके पर पहुँचकर मरम्मत कार्य किया और अब लीकेज पूरी तरह से बंद हो चुका है।”उपायुक्त ने विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसी समस्याओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि अनावश्यक पानी की बर्बादी रोकी जा सके और नागरिकों को सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित हो।















