धनबाद, 21 नवंबर 2025:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह (21–28 नवंबर) की शुरुआत धनबाद जिले में व्यापक जनसेवा के साथ हुई। जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों के वार्डों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक शामिल हुए।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि पहले ही दिन 740 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं 762 लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्ति वितरण कर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
🔹 इन आवेदनों का हुआ निष्पादन:जाति प्रमाण पत्र – 49आय प्रमाण पत्र – 40स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 40जन्म प्रमाण पत्र – 18मृत्यु प्रमाण पत्र – 4नया राशन कार्ड – 45वृद्धा पेंशन – 32विधवा पेंशन – 2दिव्यांगता पेंशन – 2दाखिल–खारिज – 3विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ – 449राज्य सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े आवेदन – 56
🔹 लाभुकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभलैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र – 28SHG/क्लस्टर सदस्यों को ID कार्ड – 458धोती–साड़ी एवं लूंगी – 161कंबल – 10स्वेटर – 104
उपायुक्त ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि “अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।” जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, बीडीओ-सीओ और विभागीय कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।उन्होंने बताया कि 28 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों व शहरी वार्डों में इसी प्रकार शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से वंचित न रहे।
धनबाद जिला प्रशासन की यह पहल सेवा का अधिकार सप्ताह को जनहित और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बना रही है।
















