धनबाद: कोट मोड़ के पास सड़क हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीरधनबाद में रविवार सुबह एक

editor
1 Min Read

धनबाद में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ममेरे-फुफेरे भाई दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना झरिया के घनुवाडीह, दुर्गापुर कुम्हारपट्टी के रहने वाले गौतम पंडित (35) और जोगिंदर पंडित के साथ हुई। दोनों शनिवार रात गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर रविवार सुबह स्प्लेंडर बाइक से झरिया लौट रहे थे।

जैसे ही वे कोट मोड़ के पास पहुंचे, सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही एक बाइक ने अचानक उन्हें चकमा दे दिया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से दोनों को एसएनएमएमसीएच भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गौतम पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं जोगिंदर पंडित की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उनके सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं और डॉक्टरों की टीम उनका निरंतर इलाज कर रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment