Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबॉलीवुडrohit shetty opens up arjun kapoor social media trolling Singham Again |...

rohit shetty opens up arjun kapoor social media trolling Singham Again | अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर रोहित शेट्टी का रिएक्शन: बोले- इससे डील करना उसके लिए आसान नहीं था, खुशी है लोगों का नजरिया बदला


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल निभाया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया था। इसको लेकर अब रोहित शेट्टी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग से डील करना अर्जुन के लिए आसान नहीं था, लेकिन अब उन्हें खुशी है कि हर कोई अर्जुन के काम और एक्टिंग की तारीफ कर रहा है।

शुरुआत में अर्जुन कपूर को किया गया था ट्रोल न्यूज-18 शोशा से बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, ‘सिंघम अगेन के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को काफी ट्रोल किया गया था। लोग कहते थे कि उनसे निपटने के लिए पांच लोगों की टीम चाहिए होगी। मैं उन्हें दोष नहीं देता, क्योंकि ये उनकी राय थी। लेकिन मुझे खुशी है कि फिल्म को देखने के बाद लोगों का नजरिया बदला है। सभी ने अर्जुन के काम और उनकी एक्टिंग की तारीफ की।’

शूटिंग के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे एक्टर- रोहित रोहित शेट्टी ने बताया, ‘जब अर्जुन कपूर सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे थे, तो वे एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनकी फिल्में ठीक नहीं चल रही थीं और लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। किसी के लिए भी ट्रोल्स से जूझते हुए अच्छा काम करना आसान नहीं होता। लेकिन अर्जुन ने ऐसा किया। उन्होंने अपने काम में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का रिजल्ट है कि लोग आज सिंघम अगेन में इतनी बड़ी कास्ट होने के बाद भी अर्जुन कपूर की तारीफ कर रहे हैं।’

1 नवंबर को रिलीज हुई थी सिंघम अगेन बता दें, सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंघम अगेन फिल्म 350 करोड़ रूपये के भारी बजट में बनाई गई है। वहीं, इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-3 से हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular