Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
HomeबॉलीवुडSaif Ali Khan attack case, Actor's staff members confirm shariful islman was...

Saif Ali Khan attack case, Actor’s staff members confirm shariful islman was the culprit | सैफ के हमलावर की पहचान स्टाफमेंबर ने कन्फर्म की: वह शरीफुल इस्लाम ही है, फेस रिकग्निशन में भी उसी को बताया गया था आरोपी


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शरीफुल इस्लाम को सैफ अली खान पर हमला होने के 3 दिन बाद गिरफ्तार किया गया था।

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में उनकी दो स्टाफमेंबर्स ने पुलिस हिरासत में लिए गए शरीफुल इस्लाम को आइडेंटिफाई कर लिया है। शरीफुल इस्लाम को सैफ पर हुए हमले के 3 दिन बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

सैफ अली खान पर हुए हमले के समय बच्चों के कमरे में ही मौजूद रहीं अरियाना फिलिप और जूनु को हाल ही में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बुलाया गया था। यहां आरोपी शरीफुल इस्लाम की आइडेंटिफिकेशन परेड हुई, जिस दौरान दोनों ने उसकी पहचान कन्फर्म कर दी है।

खबरें थीं कि घटना की रात CCTV में दिख रहा शख्स और गिरफ्तार हुए शख्स का चेहरा अलग है। हालांकि, कुछ समय पहले ही शरीफुल इस्लाम का फेस रिकग्निशन टेस्ट पॉजिटिव आया है। सैफ के अपार्टमेंट की CCTV फुटेज में जो आरोपी का चेहरा कैद हुआ था, इस टेस्‍ट रिपोर्ट में अरेस्ट शख्‍स और शरीफुल, दोनों को एक ही बताया गया है।

पुलिस ने चेहरे की पहचान के अलावा, घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, हथियार-उपकरण, एक गमछा और एक बैग भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।

घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी के दिखने का दावा

15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसते हुए एक शख्स दिखा था।

15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसते हुए एक शख्स दिखा था।

15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता एक शख्स दिखा।

15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता एक शख्स दिखा।

शरीफुल के पिता का दावा- CCTV में दिख रहा शख्स अलग शरीफुल के पिता और उसके वकील लगातार यह दावा कर रहे थे कि सैफ का हमलावर कोई और है। यह आरोप लगाया जा रहा था कि पुलिस ने गलत शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बीच शरीफुल के चेहरे और CCTV में कैद आरोपी के चेहरे के मैच के लिए फेस रिकग्निशन टेस्ट करवाया था।

मुंबई पुलिस ने को बताया कि चेहरे की पहचान की जांच रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि दो हफ्ते पहले एक्टर को घर में घुसकर चाकू मारने वाला शरीफुल इस्‍लाम ही है।

पुलिस ने कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ‘हमारे पास चेहरे की पहचान रिपोर्ट के अलावा, CCTV फुटेज, मोबाइल फोन की लोकेशन और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल्स रिपोर्ट जैसे तकनीकी सबूत हैं, जिससे यह साबित होता हैं कि गिरफ्तार आरोपी शरीफुल ही असली आरोपी है।

29 जनवरी को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

29 जनवरी को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में है आरोपी शरीफुल आरोपी शरीफुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार (29 जनवरी) को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

उस दिन पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले जगह की रेकी की थी और पूरी तरह से तैयारी की थी। आरोपी के कुछ और साथी हो सकते हैं, जिसकी इन्वेस्टिगेशन जारी है। साथ ही, शरीफुल के रिश्तेदारों को पैसे भेजने के मामले की भी जांच चल रही है।

इधर, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दाहिया ने बताया, ‘हमने इस मामले में शरीफुल इस्लाम को पकड़ा है, वही सही आरोपी है।’ उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ हमारे पास कई पुख्ता सबूत हैं।

दाहिया ने यह भी कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सैफ के घर से जो फिंगरप्रिंट्स मिले हैं, वह शरीफुल के फिंगरप्रिंट्स से मैच नहीं करते। हम फिंगरप्रिंट्स की जांच कर रहे हैं, अब तक हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

16 जनवरी की रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में हमला किया गया था। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में 5 दिन इलाज हुआ था।

अब पढ़िए इस घटनाक्रम से जुड़े 5 बयान…

  • सैफ अली खानः सैफ अली खान ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 16 जनवरी की रात वे और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स अरियामा फिलिप की चीखें सुनीं। वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां अरियामा फिलिप भी सोती थीं। वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा। जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद उसने हमला कर दिया, जिससे सैफ घायल हो गए। इसके बाद हमलावार धक्का देकर भाग गया।
  • करीना कपूर (सैफ की पत्नी): सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वे बीच में आए तो हमलावर जहांगीर (करीना-सैफ का छोटा बेटा) तक नहीं पहुंच पाया। उसने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई। हमलावर बेहद आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमला किया। मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थीं।
  • अरियामा फिलिप (घर की मेड): बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। ऐसा लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा। उसने मुंह पर उंगली रखकर चुप कराने की कोशिश की और एक करोड़ रुपए की मांग की। आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
  • भजन सिंह (ऑटो ड्राइवर): मैं रात में गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। खून से लथपथ एक आदमी गेट से बाहर निकला। शरीर के ऊपर के हिस्से में और पीठ पर गहरा जख्म था। गर्दन पर भी चोट लगी थी। मैंने तुरंत उसे रिक्शे में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
  • नितिन डांगे (अस्पताल के डॉक्टर): सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है।

6 ग्राफिक्स से समझिए हमले की पूरी कहानी

सैफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

1. सैफ हमला केस-आरोपी शरीफुल 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में:मुंबई पुलिस बोली थी- सही आरोपी गिरफ्त में, हमारे पास कई पुख्ता सबूत

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार (29 जनवरी) को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले जगह की रेकी की थी और पूरी तरह से तैयारी की थी। पूरी खबर पढ़ें…

2. सैफ हमला केस में पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट:आरोपी का सिम इसी के नाम रजिस्टर्ड; फडणवीस बोले- मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा

सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था। मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पश्चिम बंगाल पुलिस के सूत्र ने पीटीआई को बताया- “सैफ अली केस में मुंबई पुलिस ने नादिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular