---
title: "साइंस मॉडल प्रतियोगिता में यूपी में प्रथम रहा बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल"
url: "https://vandebharattv.com/sains-m-dl-prtiyogita-men-yupi-men-prthm-rha/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-25T15:21:48+00:00"
---

# साइंस मॉडल प्रतियोगिता में यूपी में प्रथम रहा बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

साइंस मॉडल प्रतियोगिता में यूपी में प्रथम रहा बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

51 स्कूलों के बीच प्रथम स्थान हासिल कर सुमेरपुर के बच्चों ने बढ़ाया जिले का गौरव
 फोटो
 भरुआ सुमेरपुर‌। कस्बे के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय साइंस मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के 51 स्कूलों के बीच प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे कस्बे में में खुशी की लहर है।
 लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 51 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें कस्बे के बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडल, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के दम पर निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा और सही मार्गदर्शन के दम पर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
 विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को 21वीं सदी की आधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि विज्ञान, तकनीक, नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों।
