---
title: "&gt; *सांसद महेश कश्यप ने सभी आराध्य देवी-देवताओं को किया प्रणाम, दशहरा सफल बनाने पर जताया आभार"
url: "https://vandebharattv.com/sansd-mhesh-kshyp-ne-sbhi-aaradhy-devi-devtaon-ko-kiya-prnam-dshhra-sphl-bnane-pr-jtaya-aabhar/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-28T05:28:11+00:00"
---

# &gt; *सांसद महेश कश्यप ने सभी आराध्य देवी-देवताओं को किया प्रणाम, दशहरा सफल बनाने पर जताया आभार

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/10/reporter-frame-9G5h2qhwUp.jpg)

जगदलपुर (c.g.)

आज सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति के महेश कश्यप ने आज दोपहर 2:30 बजे डाकघर के सामने दसरा-पसरा स्थल में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बस्तर दशहरा के सभी आराध्य देवी-देवताओं को प्रणाम किया। कश्यप जी ने इस वर्ष के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, मांझी-चालकी, जन सहयोगी गण , प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, पुजारियों, शासन-प्रशासन और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
 उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर दशहरे को और भी अच्छे से, और अधिक भव्यता के साथ मनाकर यादगार बनायेगे
