---
title: "SECL थ्रिफ्ट सोसाइटी में वित्तीय धांधली: उच्चस्तरीय जांच के आदेश, धरना प्रदर्शन स्थगित"
url: "https://vandebharattv.com/secl-thripht-sosaiti-men-vittiy-dhandhli-uchchstriy-janch-ke/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-26T13:15:59+00:00"
---

# SECL थ्रिफ्ट सोसाइटी में वित्तीय धांधली: उच्चस्तरीय जांच के आदेश, धरना प्रदर्शन स्थगित

कोरबा (छत्तीसगढ़):
 एसईसीएल एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी (पंजीयन क्र. 3131) में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय दुरुपयोग और फर्जी खर्चों के खिलाफ सहकारिता विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन के सख्त फैसलों और लिखित आश्वासन के बाद सदस्यों ने 26 अक्टूबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
 ​📌 ऑडिट रिपोर्ट में उजागर मुख्य गड़बड़ियां:
 ​सदस्यों को गिफ्ट खरीदी: ₹59.10 लाख
 ​अन्य व आधार खर्च: ₹19 लाख से अधिक
 ​कार्यालय खर्च: ₹10.97 लाख
 ​कंप्यूटर खर्च: ₹7.66 लाख
 ​प्रिंटिंग व फर्नीचर खर्च: ₹7.41 लाख
 ​मीटिंग खर्च: ₹2.65 लाख (बिना वास्तविक खर्च के फर्जी बिल का आरोप)
 ​🚨 24 अक्टूबर की बैठक में लिए गए 4 बड़े प्रशासनिक निर्णय:
 ​जांच समिति का गठन: सहकारिता निरीक्षक श्री एल.एन. जायसवाल एवं श्री एच.के. चौहान की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित।
 ​रिकॉर्ड सीज व समय-सीमा: समस्त वित्तीय-प्रशासनिक रिकॉर्ड (कैश बुक, बिल-वाउचर, प्रोसीडिंग रजिस्टर) तत्काल सीज; 15 दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश।
 ​वित्तीय पावर सीज: कर्मचारियों के वेतन को छोड़कर बाकी सभी खर्चों और प्रबंधकों के वित्तीय अधिकारों पर पूर्ण रोक।
 ​पारदर्शी चुनाव: सोसाइटी में जल्द से जल्द निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रस्ताव जारी।
 ​⚠️ सदस्यों की चेतावनी:
 यदि 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती या टालमटोल रवैया अपनाया जाता है, तो संस्था के समस्त सदस्य पुन: उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
