रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में सेकंड ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी।
इस टूर्नामेंट में झारखंड सहित देश के नौ राज्यों के 30 से अधिक न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, शारीरिक फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में कुल चार वर्गों में मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमेंमेन सिंगल्समेन डबल्सवूमेन सिंगल्समिक्स्ड डबल्सशामिल हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए न्यायाधीश इन वर्गों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि न्यायिक कार्यों के दबाव के बीच खेल गतिविधियां मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा,“कोर्ट रूम से निकलकर बैडमिंटन कोर्ट में आना और खेल में हिस्सा लेना एक अलग और उत्साहवर्धक अनुभव है।”यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि न्यायाधीशों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द को भी मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।




















