रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी आगंतुकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशासनिक पदाधिकारियों में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया तथा रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस विभाग की ओर से पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-2 की कमांडेंट सरोजनी लकड़ा तथा जैप-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर नए वर्ष की बधाई दी।
इसके अलावा रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह, सीनियर डीसीएम सूची सिंह, दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के एडिटर-इन-चीफ अंकित शुक्ला, जी न्यूज झारखंड-बिहार के स्थानीय संपादक धीरज ठाकुर तथा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर एम. ए. हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया वर्ष झारखंड के लिए प्रगति, समृद्धि और जनसेवा के नए अवसर लेकर आए, यही सरकार की कामना और संकल्प है।


































