रांची। झारखंड में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर–पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति पैदा कर दी है। सबसे अधिक ठंड गुमला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीखी हवाओं के साथ बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए मौसम विभाग ने रांची सहित 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची व आसपास में बढ़ी गलनराजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जबकि पास के कांके में पारा लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार रहा:जमशेदपुर: 9.6°खूंटी: 5°बोकारो: 8.2°डालटनगंज: 6.5°सुबह और देर शाम की गलन इतनी तेज है कि खुले स्थानों पर निकलना मुश्किल हो गया है।
अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी राहतमौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।अगले 3 दिनों में तापमान में 2–3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।13 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।बढ़ते तापमान गिरावट और कोहरे के कारण विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह-शाम ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।















